बदायूं, अप्रैल 9 -- बदायूं, संवाददाता। डॉ. भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति की बैठक नेकपुर में संपन्न हुयी। जिसमें संविधान निर्माता बोधिसत्व डॉ. भीमराव आंबेडकर का 134 वां जन्मोत्सव समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाने की रणनीति तैयार की। जन्मोत्सव समारोह समिति के अध्यक्ष डॉ. हरीश दिनकर ने कहा कि गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी कार्यक्रम तीन दिवसीय होगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 13 अप्रैल से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा, जो 15 अप्रैल तक चलेगा। 13 अप्रैल की रात्रि आठ बजे से जिला अस्पताल के सामने डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में सुप्रसिद्ध बुद्ध अंबेडकर मिशनरी जग रोशनी एंड पार्टी गाजियाबाद द्वारा प्रेरणा गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी, साथ ही डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के जीवन चरित्र पर आधारित चलचित्र का प्रदर्शन किया जाएगा और 12 बजे मध्य रात्रि में बाबा साहेब ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.