किशनगंज, अक्टूबर 4 -- किशनगंज, एक संवाददाता। शारदीय नवरात्र का त्योहार शुक्रवार को कलश एवं प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। इसके साथ ही गुरुवार को विजयादशमी का त्योहार भी संपन्न हो गया। प्रतिमा विसर्जन से पहले मां दुर्गा की पूजा अर्चना एवं आरती हुई। इस दौरान भक्तों ने माता रानी को नम आंखों से विदाई दी। विदाई देते वक्त भक्तों ने मां से क्षमा प्रार्थना की। भक्तों ने सुख,समृद्धि, शांति की प्रार्थना की। इस दौरान महिलाओं ने एक दूसरे को सिन्दूर लगाया। शहर के सभी प्रमुख मंदिरों एवं पूजा पंडाल में स्थापित प्रतिमा का विसर्जन दिन के तीन बजे से प्रारंभ हो चुका था और यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। विसर्जन भक्तिभाव एवं जय माता दी के जयकारे के बीच हुआ। घरों में स्थापित कलश का विसर्जन किया गया। शहर के विभिन्न चौक चौराहों से गुजरते हुए शहर के डे मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.