खगडि़या, फरवरी 2 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि पसराहा थाना अंतर्गत बड़ी पैकांत गांव में रविवार को संत रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई। पंचायत समिति सदस्य चंद्रप्रभा देवी ने बताया कि सुबह पूरे गांव का भ्रमण कर प्रभातफेरी की गई। शाम को भंडारा का आयोजन किया गया। सरपंच शंकर दास ने बताया कि संत रविदास जयंती माघ पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। रविदासजी एक महान समाज सुधारक और कवि थे। जिन्होंने मन चंगा तो कठौती में गंगा का संदेश देकर आंतरिक पवित्रता पर जोर दिया। उन्होंने जात-पात के भेदभाव को मिटाकर समाज में समानता और भाईचारे की नींव रखी। उनके भक्तिमय पद आज भी हमें सत्य और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। प्रभात फेरी के मौके पर सरपंच शंकर दास, नंदलाल दास, राजकिशोर दास, भूषि दास, दीपक दास, निरंजन दास, चंद्रप्रभा देवी, प्रमिला देवी, ललिता देवी,...