अल्मोड़ा, अगस्त 26 -- द्वाराहाट। सामवेदी उपाकर्म (हरताली ) पर्व पर मंगलवार को त्रिपाठी, त्रिवेदी, तिवारी लोगों ने जनेऊ धारण और रक्षा बंधन धूमधाम मनाया। ग्राम पंचायत दैरी के कालिका मंदिर में पं. राजेन्द्र उपाध्याय ने स्वस्ति वाचन, गणेश पूजा, मातृ पूजा, पुण्यावाचन पाठ, कलश स्थापना, ऋषि तर्पण, पितृ तर्पण आदि धार्मिक अनुष्ठानों के बाद यज्ञोपवीत धारण कराया। मुख्य यजमान महेश त्रिपाठी, नित्यानंद त्रिपाठी, प्रकाश त्रिपाठी, भुवन त्रिपाठी, रमेश त्रिपाठी, राजेन्द्र त्रिपाठी आदि मौके पर थे। वहीं, घगलोड़ी, बैरती, भैंनर, मटेला, नागैर में पर्व धूमधाम से मनाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...