प्रयागराज, दिसम्बर 12 -- प्रयागराज, संवाददाता। रामबाग स्थित सेवा समिति विद्या मंदिर के प्रागंण में शुक्रवार को श्री खाटू श्याम का 35वां वार्षिक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्री श्याम मंडल एवं श्री श्याम सेवा ट्रस्ट की ओर से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं, कोलकाता से आए कारीगरों ने वहां से लाए फूलों से पंडाल को सजाया जो आकर्षक का केंद्र बना रहा। शाम पांच बजे अखंड ज्योति के प्रज्ज्वलन से पूजा प्रारंभ हुई। इसके बाद कोलकाता से आए भजन गायक सौरभ शर्मा ने बाहे पकड़ ले बाबा, मैं हार कर हूं आया, क्यूं तू आया नहीं, क्या हुई है खता भजन गाकर पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं राजस्थान की रजनी, सोनभद्र के दीपक पांडेय और कानपुर के श्रीराम पांडेय ने अपने मनोहारी भजनों से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। महाआरती के बाद रात ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.