भागलपुर, फरवरी 4 -- जगदीशपुर और गोराडीह प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मंगलवार को धूमधाम से शब-ए-बरात मनाया गया। इस दौरान पुरैनी मुश्तफापुर, कमालचक और गोराडीह के गरोहतिया, माछीपुर, डहरपुर, उस्तु में लोगों ने मस्जिदों में नमाज अदा किया। इसके बाद सभी ने एक-दूसरे को बधाई दी। वहीं शाम को लोगों ने अपने घर को विभिन्न तरह के आधुनिक रौशनी से सजाया। साथ ही बच्चों और युवाओं ने पटाखे छोड़कर खुशियां मनाई। ग्रामीणों ने बताया कि त्योहार में लोगों के घरों में हलवा और कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...