बागपत, जनवरी 24 -- बागपत। कलक्ट्रेट स्थित लोकमंच पर शनिवार को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के गौरवशाली इतिहास को याद किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल तथा सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने किया। मुख्य अतिथि सूर्य प्रकाश पाल ने कहा कि आज का उत्तर प्रदेश तेजी से 'उत्तम प्रदेश' बनने की दिशा में अग्रसर है। यह परिवर्तन केवल योजनाओं का नहीं, बल्कि सोच और कार्यसंस्कृति का भी है। सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और वैचारिक दृष्टि से भी देश की धुरी रहा है। 24 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश को राज्य का दर्जा मिला और तभी से इस प्रदेश ने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। स्वतंत्रता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.