मुजफ्फर नगर, जनवरी 3 -- गांव कल्लरपुर कछौली में स्थित श्रीमहाकाल बटुक भैरव बाबा एवं शनिदेव सिद्ध पीठ मंदिर में शनिवार को मां शाकुम्भरी का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। पंडित श्रवण शर्मा ने मां भगवती का पूजन विधि विधान के साथ कराया। इस दौरान विशाल हवन का आयोजन किया गया। इसके बाद मां शाकुम्बरी की विशाल आरती और भंडारे का आयोजन किया गया। शनिवार को मां शाकुम्भरी देवी के मंदिर को बच्चों के द्वारा गुब्बारे और आकर्षण फुलों से सजाया गया। सुबह सभी महिला श्रद्धालुओं के द्वारा मां की पूजा अर्चना की गई। पंडित श्रवण शर्मा द्वारा श्री गणेश पूजन, मां भगवती पूजन, नव ग्रह पूजन, श्री भैरव बाबा जी का पूजन विधि विधान के साथ कराया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां को नारियल और प्रसाद चढाया। पूजन के बाद मां की विशाल आरती की गई। इस दौरान ठाकुर नकली सिंह...