गाज़ियाबाद, अप्रैल 13 -- ट्रांस हिंडन। गुरुद्वारों में रविवार को बैसाखी का पर्व धूमधान से मनाया गया। सूर्य नगर, लाजपत नगर और इंदिरापुरम के गुरुद्वारे में विशेष कार्यक्रम हुए। इस दौरान कार्यक्रम में भाईचारे और एकता का संदेश दिया गया। गुरुद्वारों में इस पर्व को बड़े धूमधाम से मनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम, लंगर और शबद कीर्तन के साथ साथ समाजिक एकता का भी संदेश दिया। इंदिरापुरम गुरुद्वारा में सुबह से ही लोग पहुंचे और मत्था टेककर शबद कीर्तन सुने। दिन भर धार्मिक अनुष्ठान चलते रहे। गुरबानी के मधुर स्वर में श्रद्धालुओं को भावुक कर दिया। वहीं घरों में विशेष पकवान बनाए गए। लंगर विशेष रूप से जरूरतमंदों के लिए भी रखा गया। कई जगहों पर चिकित्सा शिविर भी लगाए गए और जरूरतमंदों की मदद की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...