पौड़ी, मार्च 15 -- पौड़ी। कोट ब्लाक के ग्राम सल्डा में फूलदेई का कार्यक्रम पारंपरिक तरीके व बड़े जोश के साथ मनाया गया। इस दौरान बच्चों को फूलदेई त्योहार के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बच्चों ने कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए अपनी संस्कृति व अपने त्योहारों को अपनाने का प्रण लिया। इस दौरान ग्रामीणो ने बच्चों को गुड़ व दक्षिणा दी। इस मौके पर गौरी, लवली, संध्या, कंचन, आरूषि, शांति देवी, सावित्री देवी आदि शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन समलौण आंदोलन की जिला संयोजिका आशा जखमोला ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...