कानपुर, दिसम्बर 12 -- कानपुर। एडॉप्ट फाउंडेशन संस्था में क्रिसमस पर्व के पहले सीमाई, पास्ता व अन्य सामग्री वितरण किया गया। संस्था के स्कूल में क्रिसमस से पूर्व प्रभु यीशु का सिल्वर जुबली वर्ष धूमधाम से मनाया गया। बस्ती के सभी परिवारों को राशन सामग्री पास्ता सीमाई प्रदान की गई व प्रसाद भी बांटा गया। मरियमपुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीचर इशिता मैकार्टिस ने इसमें हिस्सा लिया। चेयरपर्सन मरियम मैंकर्टिस ने कहा कि क्रिसमस पर्व पर प्रभु यीशु से यही प्रार्थना है कि हमारे और हमारी बस्ती के सभी लोगों को अच्छा रखें। ऑर्डिनेटर नितिन कुमार ने बच्चों के लिए प्रार्थना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.