बुलंदशहर, फरवरी 1 -- नगर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में रविवार को वार्षिक समारोह एवं 'एलुमिनी मीट' उत्साहपूर्वक मनाई गई। 'जोश' थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में छात्राओं ने नृत्य, गायन और नाटक के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम पर शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल ने दीप प्रज्वलित करके किया। उन्होंने कहा ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए। प्रधानाचार्या सविता प्रजापति ने विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट साझा करते हुए बताया कि 1912 में स्थापित यह संस्थान आज दो हजार से अधिक छात्राओं को शिक्षित कर रहा है। समारोह में ताशकंद उज्बेकिस्तान में कार्यरत रिसर्च साइंटिस्ट कीर्ति सेठ, अधिवक्ता शिल्पी शर्मा, प्रो. निशा और अंशु बंसल जैसी सफल पुरातन छात्राओं ने वर्तमान छात्राओं को सफलता के मंत्र दिए।उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्...