देहरादून, नवम्बर 30 -- देहरादून। बलभद्र खलंगा विकास समिति द्वारा रविवार को ऐतिहासिक 51 वां खलंगा मेला सागरताल नालापानी में धूमधाम से मनाया गया। समिति विगत 50 वर्षों से सेनानायक बलभद्र थापा एवं उनके वीरों तथा वीरांगनाओं की याद में इस मेले का आयोजन कर रही है। गोरखा-आंग्ल युद्ध में गोर्खाली वीरों ने 1814-16 में शक्तिशाली अंग्रेजी फौज के तीन आक्रमणों विफल कर उन्हें पराजित किया था। विधानसभाध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी, रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, कैंट विधायक सविता कपूर समेत अनेक विशिष्ट लोग मेले में पहुंचे। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। मेले को लेकर गोर्खाली समाज में काफी उत्साह रहा। गोर्खाली व्यंजन अनेक स्टॉल पर उपलब्ध थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...