हाथरस, जनवरी 9 -- पुरदिल नगर। नगर पंचायत पुरदिलनगर के पूर्व चेयरमैन गंगाराम कुशवाह के प्रतिष्ठान पर पार्टी की अति महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिला अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी हाथरस राजकपूर की अध्यक्षता में आहूत की गई ,जिसमें एसआईआर पर चर्चा की और बीएलओ के कामों को लेकर चर्चा हुई। पार्टी प्रमुख मायावती पूर्व मुख्यमंत्री के 70वें जन्म दिवस को जनकल्याणकारी दिवस के रुप में 15 जनवरी 2026 को स्थान ग्रान्ड पैराडाइज निकट खेरेश्वर मन्दिर खैर रोड, अलीगढ़ हर्षोंल्लास के साथ मनाया जायेगा। फार्म संख्या छह पर विशेष जोर देकर बोट बढ़वाने के लिए कहा गया। बैठक में मुख्य अतिथि मुख्य मंडल प्रभारी विजेन्द्र सिंह विक्रम ,जिला अध्यक्ष राज कपूर , जिला उपाध्यक्ष देवेश चौधरी ,विधानसभा प्रभारी दिनेश चन्द्र, जिलासंयोजक भाई चारा देवेन्द्र कुमार बघेल, विधान सभा महासचिव राकेश कु...