मेरठ, जुलाई 20 -- गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा थापर नगर में शनिवार को सिख समाज ने गुरु हरिकिशन साहब का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया। ग्रंथि दिनेश सिंह ने सोदर रहिरास साहब के पाठ का उच्चारण किया। बाल कीर्तनी गेट ने दर्शन परसीए गुरु के जन्म मरण दुख जाए शब्दों का कीर्तन किया। हजूरी रागी अरविंद सिंह ने जन्म मरण के दुख निवारण सुका साधारे शब्दों का गायन कर संगत को निहाल किया। सरदार रणजीत सिंह ने बताया कि प्रकाश पर्व का विशेष समारोह आयोजित किया गया। ग्रंथी ज्ञानी चरनप्रीत सिंह ने प्रवचन किए। सरदार रणजीत सिंह नंदा, सुरेंद्र सिंह भाटिया, जसवीर सिंह खालसा, गुरमुख सिंह, अमनदीप सिंह, गुरविंदर सिंह मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.