गढ़वा, नवम्बर 26 -- डंडई, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय के डंडई गांव में बुधवार को धूमधाम के साथ संविधान दिवस मनाया गया। उक्त अवसर पर जहां अंबेडकर की प्रतिमा स्थल की विशेष रूप से साफ-सफाई किया गया, वहीं उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लोगों के द्वारा भारत की प्रस्तावना भी पढ़ी गई। उस दौरान मुख्य रूप से गांव के सामाजिक कार्यकर्ता आकाशदीप भारती, महेश्वर राम, अक्षय कुमार, भोला राम, अवकाश कुमार, नसरुद्दीन हाफिज, अखिलेश प्रसाद, ज्ञानी कुमार, सत्य प्रकाश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। मौके पर आकाशदीप ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने संविधान को अपनाया जिसने भारत को एक संप्रभु समाजवादी, पंथनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य का दर्जा दिया। उन्होंने कहा कि संविधान ने न्याय स्वतंत्रता और बंधुत्व की गारंटी देकर एकता और अखंडता को मजबूत किया। वहीं भारतीय स...