सहरसा, फरवरी 9 -- सहरसा। रविवार को शहर के सत्संग विहार स्थित मंदिर में ठाकुर अनुकूलचंद्रजी का 138वां जन्म महोत्सव सह विराट सत्संग का भव्य आयोजन किया गया। वेद मांगलिक के साथ शुरू हुए महोत्सव ने दिन भर शहर के वातावरण को भक्तिमय बनाए रखा। उषा कीर्तन में गुरू भाइयों एवं गुरू माताओं ने टोली बनाकर संगीत से युग पुरूषोत्तम के विचारधारा को प्रतिबिंबित किया। विनती प्रार्थना के उपरांत धर्म ग्रंथों का पाठ किया गया। सुहबह 9 बजे श्वेत हंस वाहन पर ठाकुर की छवि के साथ हजारों की संख्या में भक्तों की टोली बंन्दे पुरूषोत्तम तथा जय राधे राधे की करतल ध्वनि के साथ नगर भ्रमण पर शोभायात्रा के रूप में निकली। विभिन्न चौक चौराहों पर भक्तों ने शोभायात्रा में शामिल लोगों के लिए पानी एवं शरबत की व्यवस्था कर रखी थी। लोग अपने घर की छतों से ठाकुर के हंस वाहन पर पुष्प वर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.