मधुबनी, फरवरी 18 -- झंझारपुर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर झंझारपुर प्रखंड अंतर्गत तुलापतगंज बाजार स्थित बाबा बद्रीनाथ महादेव मंदिर पर बाबा बद्रीनाथ न्यास समिति द्वारा भगवान शिव का विवाहोत्सव धूमधाम से आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंदिर में जलाभिषेक करनेवालों की भाड़ी भीड़ जूटी रही। शाम वृन्दावन से पधारे कथा वाचक श्री अभिषेक जी महराज ने अपनी शिव कथा से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पूर्व मंत्री सह झंझारपुर विधायक नीतीश मिश्रा, पूर्व विधान परिषद सुमन कुमार महासेठ, मुखिया प्रतिनिधि सह समाजसेवी चंदन झा, जिला पार्षद मो. रजाउद्दीन जी, अनूप कश्यप सहित कई जनप्रतिनिधियों ने बाबा बद्रीनाथ महादेव से आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में न्यास समिति के अध्यक्ष तेज नारायण प्रधान, कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार,सचिव देवेंद्र महतो, उपाध्...