प्रयागराज, फरवरी 21 -- शांतिपुरम स्थित रुद्र प्रयाग विद्या मंदिर का 26वां वार्षिकोत्सव शनिवार को स्कूल प्रांगण में बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। इसमें स्कूल के बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि सीआरपीएफ पडिला ग्रुप सेंटर के डीआईजी धीरज कुमार रहे और विशिष्ट अतिथि 101 बटालियन आरएएफ के उप कमांडेंट नीरज कुमार रहे। मुख्य अतिथि धीरज कुमार ने कहा कि बच्चों को किताबी ज्ञान के अलावा उन्हें सामाजिक और शारीरिक ज्ञान देने की आवश्यकता है जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके। कार्यक्रम में बच्चों ने राम आएंगे, महाभारत, मिल्खा सिंह, पंजाबी डांस, गुजरात नृत्य आदि रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वर्ष 2025 में विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और सील्ड...