काशीपुर, फरवरी 15 -- काशीपुर, संवाददाता। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर क्षेत्र के शिवालयों में शिव भक्तों द्वारा पूजा अर्चना कर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया गया। जहां भक्तों के द्वारा घर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान क्षेत्र के दर्जनों स्थानों पर धार्मिक आयोजनों समेत विशाल भंडारे भी किए गए। बता दें कि हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर वापस लौटने वाले कांवड़ियों का जत्था हजारों की संख्या में बीते शनिवार की शाम चैती मेला मैदान में जमा हो गया। इस दौरान भगवा वस्त्र में बम बम भोले हर हर भोले के गगनभेदी उद्घोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। रात 12 बजे के बाद मोटेश्वर महादेव मंदिर पर जलाभिषेक करने को लेकर कांवड़ियों की लंबी कतार लग गई। यहां चारों तरफ हर मंदिर हर घर में ओम नमः शिवाय की गूंज सुनाई दे रही है। इस दौरान घंटे की धुन के बीच हरिद...