गढ़वा, फरवरी 15 -- मेराल। शिवरात्रि महापर्व पर प्रखंड मुख्यालय सहित सुदूरवर्ती इलाकों में भी भक्ति और श्रद्धा के साथ शिवालयों में रूद्राभिषेक और पूजा अर्चना किया गया। सुबह से ही मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए शिव भक्तों की भीड़ थी। मौके पर शिवालयों में कहीं रुद्राभिषेक तो कहीं अखंड कीर्तन के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में थाना प्रभारी विष्णु कांत ने सपरिवार रुद्राभिषेक किया। उक्त अवसर पर थाना परिवार के लोगों के साथ बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में भंडारे का आयोजन किया गया। वहीं हासनदाग गांव के चरकपथली पहाड़ पर मेला के साथ अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया। उसके अतिरिक्त लातदाग चूड़ामणि पहाड़ स्थित शिव मंदिर पर अखंड कीर्तन और मेला का आयोजन हुआ। वहीं दलेली मंदिर के पास मेला और मेराल के मुड़...