बरेली, फरवरी 14 -- श्री हरि मंदिर मॉडल टाउन में शुक्रवार को भगवान शैलजा नारायण प्राकट्योत्सव धूमधाम से मनाया गया। भगवान नारायण की वंदना के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। प्राकट्योत्सव सप्ताह में विलयज्ञान, आध्यात्मिक परिचर्चा, विचारगोष्ठी, विचारबिंदु इत्यादि कार्यक्रमों के माध्यम से गृहस्थ में रहते हुए भगवान को पाने का सरलतम मार्ग बताया गया। बताया कि गृहस्थ धर्म का निर्वाह करते हुए ही भगवान को पाया जा सकता है। भक्त कबीर, मीरा, तुलसी आदि ने तो गृहस्थ धर्म का निर्वाह करते हुए ही भगवान को पाया। कार्यक्रम में अध्यक्ष विजय कुमार अग्रवाल, कुशल गुप्ता, वरुण गुप्ता, सचिव सौरभ अग्रवाल, सतीश कुमार, सुमित वैश्य, हंसदेवी, इंदिरा देवी, श्वेता सुधीर गोयल आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...