हल्द्वानी, फरवरी 1 -- हल्द्वानी। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान एमबी इंटर कॉलेज ग्राउंड में शिवकथा का आयोजन करा रहा है। रविवार को चौथे दिन व्यास डॉ. सर्वेश्वर ने माता पार्वती के जन्मोत्सव को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। उन्होंने नारी शक्ति पर बल देते हुए कहा कि आज समाज में नारी की दशा शोचनीय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नारी अबला नहीं, सबला है। आत्मदर्शन और ब्रह्मज्ञान के जरिए ही महिलाएं अपनी आंतरिक शक्ति को जाग्रत कर समाज में पुनः महिमामंडित स्थान प्राप्त कर सकती हैं। इस दौरान नीरज शारदा, शशि भूषण अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, जितेंद्र साहनी, राहुल सभरवाल, हेमंत द्विवेदी, आनंद, राजेश अग्रवाल, देवीलाल चौधरी, राहुल गुप्ता, ओमप्रकाश, पीयूष सिन्हा आदि मौजूद रहे। फोटो

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...