भागलपुर, जून 8 -- त्याग और बलिदान का पर्व बकरीद पूरे क्षेत्र में काफी उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर मुस्लिम बहुल इलाका आलमगीरपुर, राशिदपुर, सिमराहा आदि स्थानों पर स्थित ईदगाहों को विशेष रूप से सजाया गया था। जहां काफी संख्या में जुटे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शनिवार की सुबह पवित्र बकरीद की नमाज अदा कर एक-दूसरे से गले मिलकर आपसी सौहार्द एवं भाईचारा से रहने का संदेश दिया। इसके बाद त्याग और बलिदान के प्रतीक बकरीद का त्योहार धूमधाम से मनाया। मौके पर नपं अकबरनगर के अध्यक्ष के प्रतिनिधि अंजीत कुमार ने भी मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ मिलकर बकरीद पर्व की शुभकामनाएं दी। सभी ईदगाहों पर पुलिस चौकसी बढ़ा दी गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.