सहारनपुर, दिसम्बर 28 -- गंगोह। गुरु गोविंद सिंह का प्रकाशोत्सव क्षेत्र व नगर में धूमधाम से मनाया गया। शब्द-कीर्तन आयोजित हुए व शाम तक लंगर चला, गुरुद्वारों पर रोशनी भी की गई। जन्मोत्सव को लेकर कार्यक्रम एक सप्ताह पूर्व से गुरूद्वारे में सुखमणी साहब के पाठ चल रहे थे। शुक्रवार को गुरूद्वारे में अखंड़ पाठ आरंभ हुआ रविवार को सुखमणी साहब के साथ ही अखंड पाठ का भी समापन कर दिया गया। जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल का नारा भी गूंजा। लंगर में हजारों लोगों ने भाग लिया। स. बलकार सिंह, अरविंद पाल सिंह कपूर, तलविंद्र कौर, अमरदीप सिंह लाड्डी, अरविंद मखीजा, संजय, सुरेश, प्रिंस कपूर आदि मौजूद रहे। क्षेत्र के अधिकतर गुरूद्वारों में प्रकाश उत्सव को लेकर लंगर का आयोजन किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.