कौशाम्बी, जनवरी 27 -- रुद्रा फाउंडेशन अंतर्गत संचालित विद्यालयों में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। रुद्रा स्कूल पंडित जगत नारायण विद्या निकेतन कॉन्वेंट एंड इंटर कॉलेज रामदयालपुर काजू में आयोजित मुख्य समारोह में फाउंडेशन के प्रबंध निदेशक अंजनी कुमार त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। फाउंडेशन की चेयरपर्सन अनामिका त्रिपाठी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बारा उदयनभान करवरिया रहे। इस अवर पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...