मेरठ, फरवरी 4 -- सरधना। संत जोसेफ्स गर्ल्स पीजी कॉलेज में मंगलवार को संस्थापिका क्लोडीन थेवने का फीस्ट श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय सचिव सिस्टर मैल्बा, प्राचार्या प्रो. सिस्टर क्रिस्टीना, सिस्टर शीतल, स्टाफ ने किया। छात्रा नीलांशी, तनु, आरती, नैना, बबीता, नितिका, साक्षी, आकांक्षा व अमरीन ने नाट्य प्रस्तुति से हुई। इसके उपरांत संस्थापिका क्लोडीन थेवने के पर्व पर स्टाफ ने सिस्टर्स को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। मंच सज्जा शबाहत अंसारी व संचालन डॉ. निमिषा ने किया। प्रो. सिस्टर क्रिस्टीना ने धन्य क्लोडीन थेवने के संघर्षमय जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन सेवा, त्याग और समर्पण की प्रेरणा देता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.