हल्द्वानी, जनवरी 11 -- हल्द्वानी। हल्द्वानी में शनिवार को इनर व्हील क्लब ने इंटरनेशनल इनर व्हील डे मनाया। चार्टर प्रेसिडेंट लिली सिंह, वर्तमान अध्यक्ष मधुर अग्रवाल ने केक काटकर कर संस्था के संस्थापक मार्गरेट गोल्डिंग को याद किया। इस दौरान आयोजित क्विज में सचिव निवेदिता पांडे ने प्रथम स्थान हासिल किया। इंदु पांडे दूसरे और रेनू शारदा तीसरे स्थान पर रहीं। दो नई सदस्याओं हेमा और सारिका को भी क्लब में शामिल किया गया। दीपा तिवारी, शशि खंडेलवाल, अमिता मेहरा, राशि कौशल, रितु त्यागी, कुसुम कुंजवाल, प्रीति दर्मवाल, रेखा, पायल, मीरा, रीता, किरन, बेला, नीरजा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...