रुडकी, मार्च 25 -- असम राइफल्स पूर्व सैनिक कल्याण संगठन (अरेसा) के रुड़की इकाई ने सोमवार को असम राइफल्स का 190वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। देश की सबसे पुरानी पैरा मिलिट्री फोर्स असम राइफल्स की स्थापना वर्ष 1835 में हुई थी। रामनगर चौक स्थित एक होटल देर शाम आयोजित स्थापना दिवस समारोह में तमाम पूर्व सैनिकों, वीरनारियों और उनके परिजनों ने प्रतिभाग किया। अरेसा के संरक्षक सेवानिवृत सुबेदार मेजर रमेश राम बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने सभी पूर्व सैनिकों और वीरनारियों को असम राइफल्स के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.