मेरठ, जनवरी 14 -- शहर में लोहड़ी पर्व मंगलवार को उत्साह के साथ मनाया गया। पारंपरिक उल्लास, लोकगीतों और रंग बिरंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने त्योहार में चार चांद लगा दिए। शहर के विभिन्न इलाकों में सामूहिक आयोजनों के साथ-साथ घरों और सोसायटियों में भी परंपराओं का पालन किया गया। थापर नगर, शर्मा नगर, शास्त्रीनगर, प्रह्लादनगर, सदर बाजार, ब्रह्मपुरी, मोदीपुरम, गढ़ रोड और पल्लवपुरम सहित कई क्षेत्रों में पंजाबी समाज के संगठनों ने कार्यक्रम आयोजित किए। शाम ढलते ही लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा में सजकर लोहड़ी की अग्नि के चारों ओर परिक्रमा की और तिल, रेवड़ी, मूंगफली, गजक और मक्के के दानों की आहुति दी। इस दौरान सुंदर मुंदरिए जैसे लोकगीतों की गूंज से माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया। कार्यक्रमों में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों की समान भागीदारी देखने को मिली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.