शामली, दिसम्बर 23 -- भारत रत्न से सम्मानित भूतपूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी ने शहर के कैराना रोड स्थित एक बारातघर में विचार गोष्ठी आयोजित की। गोष्ठी का शुभारंभ करते हुए प्रोफेसर सुधीर पंवार व पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल ने किया। कहा कि चौधरी चरणसिंह का व्यक्तित्व बहुआयामी था। वे सामाजिक-आर्थिक चिंतक, जननेता एवं अद्वितीय प्रशासक थे। गांवों-किसानों को राजनीति की मुख्यधारा में लाने का श्रेय उन्हीं का है। पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल ने 50 जरूरतमंदों को रजाई का वितरण भी किया। मौके पर डा. सत्यपाल कश्यप, अनुज जावला, सलेक चंद, चौधरी बहादुर, योगेन्द्र गोगर, विनीत, कविन्द्र, संजीव राझड, अरूण उर्फ बिट्टू मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.