बिजनौर, जुलाई 27 -- नगर तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में तीज का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यह त्योहार भगवान शिव और देवी पार्वती के पुनर्मिलन का जश्न का प्रतीक है। तीज के त्योहार को पति-पत्नी के प्रेम और एकता का प्रतीक माना गया है। महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए व्रत रखती हैं। धार्मिक महत्व के रूप में तीज का त्योहार भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा के साथ जुड़ा हुआ है। महिलाएं उनकी पूजा करती हैं और अपने पति के साथ सुखी जीवन के लिए प्रार्थना करती है। तीज के दौरान महिलाएं संगीत और नृत्य का आनंद लेती हैं और अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.