टिहरी, अक्टूबर 5 -- आगामी 7 अक्टूबर को वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई जायेगी। यह जानकारी देते हुए बाल्मिकी समाज मंदिर सर्व सेवा समिति के के पदाधिकारी राजेंद्र कठेरिया, सुशील वैद्य, विशाल राजन व अनिकेत ने बताया कि भगवान महर्षि वाल्मीकि जयंती प्रकट दिवस धूमधाम से मनाया जायेगा। जिसमें एक भव्य शोभा यात्रा का दोहपर में आयोजन किया जायेगा। शोभा यात्र डायजर से नई टिहरी होते हुए एम ब्लाक वाल्मीकि मंदिर तक जायेगी। शोभा यात्रा में झांकियों के साथ ही दुपहिया व चौपहिया वाहनों भी शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...