चंदौली, फरवरी 20 -- चंदौली। उत्तर प्रदेश धोबी कल्याण समिति की बैठक शुक्रवार को मुख्यालय के बबुरी रोड स्थित कैम्प पर कार्यालय जिलाध्यक्ष रादुलारे कन्नौजिया की अध्यक्षता में हुई। इसमें आगामी 23 फरवरी को बाबा संत गाडगे की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। वहीं संगठन समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस मौके पर शिवचरन, मुखराम, निरंजन, संजय, रामवृक्ष, धर्मेंद्र, भोला, जमुना, कमला आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...