गोरखपुर, जनवरी 6 -- जैतपुर, हिदुस्तान संवाद। सावित्रीबाई फुले शिक्षा सेवा केंद्र एवं सामाजिक अधिकार मंच द्वारा सावित्रीबाई फुले की जयंती एकला बाजार में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में बुधेश द्वारा जातिगत भेदभाव, छुआछूत, विभिन्न भेदभाव और पाखंडवाद पर चर्चा करते हुए इन सब से मुक्ति लेने का संकल्प दिलाया गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद द्वारा सावित्रीबाई फुले के त्याग और उनके संघर्षों के बारे में बताया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सामाजिक गीत, सावित्रीबाई फुले नाटक, नृत्य, गीत आदि की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के अंत खेल कूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शारदा देवी और खेदन लाल ने की। इस दौरान रमेश चंद, महेंद्र गौतम, गिरजेश आजाद, श्रवण, मनोज, गुलाब,रामपति सैनी, ...