कौशाम्बी, अप्रैल 6 -- एस.पी. मौर्य कान्वेंट स्कूल एंड कॉलेज हर्रायपुर में शनिवार को सम्राटों के सम्राट अशोक महान की जयंती बहुत ही धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन संदीप कुमार मौर्य ने सम्राट अशोक महान के जीवन चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कलिंग युद्ध के बाद बहते रक्त और दु:ख विलाप करते लोगों को देखकर सम्राट अशोक का मन द्रवित हो उठा। उन्होंने अस्त्र-शस्त्र रखकर बौद्ध धम्म अपनाया और पूरे विश्व में शांति का संदेश दिया। यहां तक कि उन्होंने अपने पुत्र महेंद्र और पुत्री संघमित्रा मौर्य को प्रसार हेतु श्रीलंका भेजा। इतिहासकार यह बताते हैं कि उन्हें देवानप्रिय, अशोकवर्धन, प्रियदर्शी, चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान आदि नामों से जाना जाता है। उनके शासनकाल को स्वर्ण युग के नाम से भी जाना जाता है। ऐसे महान शासक जिन्...