सिद्धार्थ, फरवरी 2 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। जिले में रविवार को जगह-जगह संत शिरोमणि रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई। लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। साथ ही उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। लोटन क्षेत्र के हरिगांव गांव में रविवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई। यहां सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास एक महान समाज सुधारक, कवि और ईश्वर के अनन्य भक्त थे। उन्होंने समानता, सामाजिक समरसता और मानव जाति की एकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि उनका एक प्रसिद्ध वाक्य मन चंगा तो कठौती में गंगा, मन की पवित्रता को ही सच्ची भक्ति मानता है। इस अवसर पर लालजी त्रिपाठी, राजेंद्र पांडेय, लालबेनी, चंद्रमणि चौरसिया, रामकुमार, सीताराम, डॉ.नंदकुमार, रमेश, अब्दुल सलाम, कृष्ण चंद्र सिंह, मोन...