कन्नौज, फरवरी 1 -- कन्नौज। बाबू जगजीवन राम फाउंडेशन के तत्वावधान में कन्हैयालाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संत रविदास की 649वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से संत रविदास के विचारों को जीवन में अपनाकर भेदभाव मुक्त समाज की प्रेरणा दी। प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 29 विद्यार्थियों को संस्था की ओर से नगद पुरस्कार भी प्रदान किए गए। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित तथा कलम एक स्वैच्छिक संस्था, कानपुर द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत रहे। विशिष्ट अतिथि क...