कोडरमा, फरवरी 23 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। अखिल भारतीय धोबी महासंघ जिला कमेटी कोडरमा के तत्वावधान में संत गाडगे महाराज की जयंती धोबी धर्मशाला में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। जयंती समारोह की शुरुआत प्रखंड मुख्यालय स्थित संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद समाज के पदाधिकारियों के नेतृत्व में एक विशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल लोगों ने "संत गाडगे महाराज अमर रहें" और "बाबा साहेब अमर रहें" जैसे गगनभेदी नारे लगाए। पूरे रास्ते वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना रहा। जुलूस धोबी धर्मशाला पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। यहां संत गाडगे महाराज एवं बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर के चित्रों पर उपस्थित लोगों ने बारी-बारी से पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मनिंदर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.