बिजनौर, फरवरी 2 -- नगर व देहात क्षेत्र में संत शिरोमणि रविदास जयंती हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नगर में गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें युवाओं ने अखाड़े में हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रविवार को नगर के मोहल्ला जमनावाला स्थित धर्मशाला में संत शिरोमणि रविदास कमेटी के तत्वावधान में शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ समाजसेवी संजीव कुमार ने फीता काटकर किया। शोभायात्रा में संत शिरोमणि रविदास, डॉ. भीमराव आंबेडकर, एकलव्य, माता गंगा, भगवान शिव-पार्वती एवं भारत माता की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। शोभायात्रा से पूर्व अंबेडकर धर्मशाला में विधिविधान से हवन-पूजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. अंजु, कमेटी अध्यक्ष आशु कुमार, विकास कुमार, सौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.