उन्नाव, जनवरी 2 -- सुमेरपुर। भगवंतनगर स्थित श्याम राजकुंवरि जगन्नाथ सिंह सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज के संस्थापक रंजीत सिंह की 102 वीं जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक राजबहादुर सिंह चंदेल ने कहा आज हमारा समाज एक ऐसे दौर से गुजर रहा है, जहां व्यक्तिगत स्वार्थ और आत्मकेंद्रित सोंच ने सामूहिकता के भाव खाए लगभग नष्ट कर दिया है। आज व्यक्ति सीमित होता जा रहा है। पूर्वजों की स्मृतियों के लिए जो कार्य करते हैं उनकी स्मृतियां बची रहती है। ऐसे कार्यक्रम समाज को दिशा देने का काम करते हैं। इस दौरान पुष्पेन्द्र सिंह, रमेश सिंह, वाई एन सिंह, योगेन्द्र, समरेंद सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...