मऊ, जनवरी 29 -- सूरजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। दोहरीघाट विकास खंड क्षेत्र के मीरपुर पंचमहला गांव में गुरुवार को महाराजा सुहेलदेव राजभर की 1017वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी हरेंद्र राजभर एवं अखिल भारतीय राजभर संगठन के तत्वावधान में किया गया। इस दौरान लोकगायकों की प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अरविंद राजभर तथा वरिष्ठ अतिथि जिला पंचायत सदस्य अखिलेश राजभर रहे। दोनों अतिथियों ने महाराजा सुहेलदेव राजभर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सभा को संबोधित करते हुए डॉ.अरविंद राजभर ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव राजभर ने 11वीं सदी के प्रारंभ में विदेशी आक्रमणकारी महमूद गजनवी के सेनापति सैय्यद सालार एवं उसकी सेना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.