कानपुर, जनवरी 24 -- कस्बे के नगरपालिका हाल में शनिवार को जननायक भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहंुचे पूर्व सांसद राजाराम पाल ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य अतिथि पूर्व सांसद ने कहा कि उनका जन्म 24 जनवरी 1924 को बिहार के समस्तीपुर जिले के पितौझिया गांव में हुआ था। वह दो बार बिहार के मुख्यमंत्री भी रहे। उन्होने पिछड़े वर्ग के आरक्षण जैसी सामाजिक नीतियों को लागू किया उन्हे मरणोपरांत वर्ष 2024 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया। वहीं डाक्टर दयाशंकर आर्य ने कहा कि उन्होंने नाई समाज के लिए भी अपना योगदान दिया। उन्होंने नाई जाति का इतिहास बताते हुए कहा कि इसका उद्धभव नव पाषाण युग के बाद हुआ और कैंची जैसे औजार बने। प्राचीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.