कानपुर, जनवरी 19 -- शिवली। मैथा मारग गांव में स्थित श्री श्री 1008 रघुनंदन स्वामी जन्म स्थली परिसर में सोमवार को स्व राजेश द्विवेदी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। यहां विद्वान आचार्यों की देखरेख में पूजा-अर्चना के बाद संगीतमयी श्रीरामचरित मानस अखंड पाठ के उपरांत राम राज्याभिषेक हुआ, जिसके बाद आयोजित विशाल भंडारे में समाजसेवी, जनप्रतिनिधियों समेत हजारों श्रद्धालुओं ने दरबार में मत्था टेकने के बाद स्व राजेश द्विवेदी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर संगीता पाण्डेय, सोनू पहलवान, सुमित अवस्थी, रोहित मिश्र, ईशु सिंह चंदेल, आशुतोष त्रिवेदी, राजेश द्विवेदी व महेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.