गोंडा, अक्टूबर 4 -- करनैलगंज, संवाददाता। कन्हैया लाल इंटर कॉलेज में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत एनसीसी कैडेटों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देने से हुई। इसके बाद गांधीजी और शास्त्रीजी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। स्काउट गाइड के बच्चों ने रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया तथा गांधीजी के प्रिय भजन प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य मेजर राजा राम ने गांधी दर्शन और शास्त्रीजी के जीवन मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इनके विचारों पर चलकर ही देश अमन, शांति, विश्व बंधुत्व और विकास की राह पर आगे बढ़ सकता है। शास्त्रीजी का जीवन त्याग, स्वाभिमान और बलिदान का प्रतीक है। इस दौरान जय जवान-जय किसान के नारे भी लगाए गए। अंत में सभी शिक्ष...