बदायूं, अप्रैल 6 -- शनिवार को सम्राट अशोक महान की 2329वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। समाज के लोगों ने अशोक चौक पर सम्राट अशोक महान की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर हरिओम सैनी, राकेश शाक्य, डॉ. अरविंद शाक्य, हुकुम सिंह, राजाराम, राममूर्ति मौर्य, सौरभ कश्यप मौजूद रहे। इससे पहले विधायक हरीश शाक्य ने भी यहां पहुंच कर सम्राट अशोक महान की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होनें कहा कि खंड-खंड भारत को अखंड भारत में बदलने वाले कोई और नहीं सम्राट अशोक महान थे। इस मौके पर चेयरपर्सन ज्ञानदेवी सागर, ओमप्रकाश सागर, डा.मुकेश चंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...