बदायूं, सितम्बर 22 -- श्रीरामलीला महोत्सव कमेटी की ओर से गांधी मैदान में मेला आयोजित किया गया। वहीं श्रीरामलीला महोत्सव चल रहा है। जिसमें मंचन में नारद मोह की लीला का मंचन किया गया। उससे पहले शहर में श्री शिव विवाह शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में झांकियों ने कमाल कर दिया। झांकियों के करतब देखने के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे और धूम रही है। शहर में भ्रमण के बाद झांकियां रामलीला मैदान पहुंची और शोभायात्रा का समापन हुआ। रविवार को श्रीरामलीला महोत्सव कमेटी के तत्वावधान में शहर में श्रीशिव विवाह शोभायात्रा का आयोजन किया गया। श्रीशिव विवाह शोभायात्रा शहर के बिरूआबाड़ी मंदिर से दोपहर बाद चार बजे शुरू की गई। बिरूआबाड़ी मंदिर से शोभायात्रा शुरू होकर पथिक चौक, पंजाबी चौक, मढ़ई चौक, शास्त्री चौक, खैराती चौक, नेहरू चौक, गोपी चौक, लोटनपुरा, ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.