बुलंदशहर, जनवरी 21 -- डिबाई। प्रजापति समाज ने नगर क्षेत्र में बड़ी धूमधाम से बूढ़े बाबा की शोभायात्रा निकाली।मोहल्ला चौधरी खेल से शुरू हुई शोभा यात्रा का शुभारंभ पालिका अध्यक्ष अरुण कुमार ने से बूढ़े बाबा की प्रतिमा के सम्मुख आरती उतार कर किया। शोभा यात्रा होली गेट, बड़ा बाजार, घंटाघर, महादेव चौराहा होती हुई अपने गंतव्य स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुई। शोभा यात्रा के दौरान जगह जगह श्रद्धालुओं ने बूढ़े बाबा की आरती उतारकर पूजा अर्चना की। इस मौके पर प्रजापति समाज के विट्ठल लाल, संतोष कुमार, सुरेश चंद, सतवीर सिंह, राजपाल सिंह, डॉ सतीश, चंद्रसेन, डॉ अनिल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.