फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 7 -- मोहम्मदाबाद । रामनवमी के पावन अवसर पर नगर में पुण्य कमाने की होड़ लगी रही l सुबह से ही नगरवासी अपने-अपने घरों में कन्या भोज करने के लिए कन्याओं को ढूंढते दिखाई दिए l राजीव नगर में स्थित महामाई मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा l कई भक्तों ने मंदिर में ही कन्याओं को हलवा पुरी, दही जलेबी आदि खिलाकर कन्या भोज कराया l साथ ही साथ क्षेत्र के संकिसा रोड ,कैथल नगला रोड, इटावा बरेली हाईवे सहित कई जगहों पर भंडारे का आयोजन कर लोगों ने हलवा पूरी सब्जी, खीर आदि वितरित की l कैथल नागला रोड पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सुबह कन्या भोज कराने के बाद भंडारे का शुभारंभ किया गया l देर रात तक भंडारा चलता रहा l इस मौके पर पिंटू यादव, रिंकू गुप्ता, अंकित गुप्ता ,हिमांशु ,विक्कू यादव ,अजय यादव सहित कई लोगों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.