जौनपुर, दिसम्बर 13 -- जौनपुर, संवाददाता। खाटू वाले श्री श्याम बाबा का 25वां मनाने के लिए शनिवार को शहर में धूमधाम से श्री श्याम ध्वजा शोभायात्रा निकाली गई। मारवाड़ी युवा मंच के तत्वावधान में सद्भावना पुल से निकाली गई शोभायात्रा में 251 महिला पुरुष श्री श्याम ध्वजा लेकर चल रहे थे। शोभायात्रा में हाथी, घोड़े, ऊंट, रथ, बैंडबाजा, डीजे और ढोल ताशा शामिल रहे। शोभायात्रा में शीशदानी श्री खाटू श्याम बाबा का विशाल चित्र रथ पर आरूढ़ किया गया था। बाबा का भव्य श्रृंगार दिल्ली से आए कारीगर राजू दादा और उनकी टीम ने किया। शोभायात्रा शहर में जिस मार्ग से गुजरती रही, महिलाएं घर की छतों से पुष्प वर्षा करती रहीं। जगह जगह स्वागत द्वार बनाए गए थे। शोभायात्रा में कानपुर से भजन गायक त्रिशित राज और कोलकाता से आए निहाल ठाकरान और आलोक-शुभम अपनी मधुर आवाज में भजन प...